जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। खरीफ मौसम में किसानों को सिंचाई हेतु निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार जिले के समर्पित कृषि फीडरों से जुड़े किसानों को प्रतिदिन सुबह 06:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक लगातार 12 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि जुलाई माह में सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए खरीफ फसलों की सिंचाई एवं कृषि कार्यों को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। इससे किसानों को धान एवं अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी। जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने वि...