जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहर में एक अनोखी शादी कराई। लड़की दोनों आंखों से दिव्यांग (अंधी) है और लड़का दोनों पैर से दिव्यांग है। दोनों दिव्यांगों की शादी साढे समारोह में संपन्न हुई। लड़का प्रमोद कुमार रेपुरा संदेश आरा एवं लड़की दवनी कुमारी बीकू बीघा अरवल की रहने वाली है। दोनों अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। दोनों की शादी के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र कनौजिया ने पहल की। दिव्यांग वर वधु की शादी अरवल जनकपुर धाम में संपन्न हुई। उसके बाद सिविल कोर्ट अरवल में कोर्ट के माध्यम से भी शादी को रजिस्टर किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जयंत गोप ने वर वधु को कपड़ा दिया। शादी कराने में अधिवक्ता रंजय कुमार ने अपना कोर्ट फीस भी नहीं लिया। यह शादी पहले हिंदू रीति रिवाज से राम जी तिवारी के द्वारा कर...