Jahanabad News: साधु के भेष में महिला से सोने के टॉप की ठगी, दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
जहानाबाद, नवम्बर 9 -- अरवल में ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार Jahanabad News: उत्तर प्रदेश के चंदौली का है एक गिरफ्तार व्यक्ति दोनों अरवल में महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं को देता था अंजाम अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद में रविवार को साधु के भेष में पहुंचे अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सदस्यों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के टॉप की ठगी कर ली और मौके से फरार हो गए। ठगी की शिकार महिला की पहचान किरण देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए और ठगों का पीछा करते हुए शहर के बस स्टैंड के पास से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। सदर थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि किरण देवी से ठगी करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.