Jahanabad News: सागरपुर में पंद्रह दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को लोग हैं विवश
जहानाबाद, जुलाई 7 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सागरपुर मे 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। इससे गांव के लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। गांव मे बिजली आपूर्ती ठप रहने से नल जल बंद है। पहले से लोगो को पेयजल को लेकर परेशानी। नलजल बंद रहने से गरीब लोगो की परेशानी बढ गई है।खेती का समय आगया है। बिजली नही रहने से कृषी कार्य बंद है। ग्रामीण सतीश शर्मा प्रवीन शर्मा ने बताया कि 12 दिन पहले बिजली विभाग को आवेदन किया गया था आश्वासन मिला है लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं मिल सका है। ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले जल गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.