Jahanabad News: सागरपुर में ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान
जहानाबाद, अगस्त 6 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के सागरपुर मे एक साथ दोनों ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक तरफ शाम होते ही गांव में अंधेरा पर पसर जाता है। तो दूसरी तरफ कृषि कार्य भी प्रभावित है। बिजली नहीं मिलने से गांव के दोनों नल जल संयंत्र बंद पड़ा हुआ है। इससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी के बीच लोगों को समय बिताना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक साथ दो ट्रांसफार्मर पिछले 29 जुलाई को जल गया। जिसकी तत्काल सूचना विद्युत कार्यालय को दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके पहले भी ट्रांसफार्मर जल गया था 15 दिन के बाद नया ट्रांसफार्मर दिया गया जो दो दिन में ही जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.