जहानाबाद, जुलाई 8 -- Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिडड्ट वाई भूटिया की अध्यक्षता में सहयोग शिविर एवं आगामी राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। जिला स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से जबकि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सहयोग शिविर में पर्याप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निष्पादनसहयोग शिविर का उद्देश्य डीएम ने बताया कि आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सहयोग शिविरों के माध्यम से निष्पादित कुछ मामलों में आवेदकों द्वारा अपने परिवादों के निराकरण के प्रति...