Jahanabad News: सहयोग पोर्टल के 12 आवेदनों की हुई सुनवाई
जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैस ने सोमवार को कार्यालय परिसर में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त 12 आवेदनों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आम नागरिकों से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए और आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाए। जिन मामलों में अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है, वहां आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.