जहानाबाद, अगस्त 6 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर पर पिछले दो-तीन दिनों से भीड़ देखी जा रही है। काउंटर खुलने के पहले से ही लोग आकर खड़े रहते हैं। भीड़ लगने का मुख्य कारण सर्वर डाउन रहना बताया जा रहा है।

लंबे समय तक आवेदन में देरी सर्वर डाउन रहने के कारण आवेदन अपलोड करने या प्रमाण पत्र निर्गत करने में काफी देर लग रहा है। काउंटर पर काम करने वाले कर्मी ने बताया कि एक आवेदन अपलोड करने में 20 से 30 मिनट का समय लग रहा है। जब किया 2 मिनट का काम होता है। अधिक समय लगने के कारण दिन भर में काफी कम आवेदन लिया जा रहा है। इसके कारण लोगों को दो दिन भी आना पड़ रहा है इससे परेशानी बढ गई है।

छात्रों की संख्या अधिक काउंटर पर आने वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या छात्र-छात्राओं की रहती है। विभिन्न संस्थाओं ...