जहानाबाद, जुलाई 7 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के दरोगा बिगहा गांव निवासी युवक उपेंद्र कुमार को सर्प दंश से घायल हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुमार अपने घर में सफाई कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक सांप युवक के हाथ में डस लिया। युवक ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...