जहानाबाद, सितम्बर 8 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया निवासी सत्येंद्र पासवान की पत्नी उर्मिला देवी की सर्पदंश से हुई मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। विधायक मनोज कुमार मृतका के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक मनोज कुमार ने मृतका के पति सत्येंद्र पासवान सहित परिवार के अन्य सदस्यों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों के दुख में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता एवं अन्य स...