जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर का औरंगाबाद जाने के क्रम में मंगलवार को अरवल में एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जदयू उपाध्यक्ष टूटू शर्मा एवं भाजपा जिला महामंत्री संजीव कुमार सहित एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री श्री टाइगर ने कहा कि एनडीए के सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट रहें एवं एनडीए की मजबूती के लिए अपने- अपने क्षेत्र में काम करें। केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की द्वारा जो भी योजना चलायी जा रही है उसके बारे में आमजनों को बताएं एवं उस योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें। तभी जनता को पूरी जानकारी और योजना का लाभ मिलेगा। इसमें सभी लोग आगे बढ़कर काम करें। मंत्री के स्वागत के दौरान स्थानीय ने...