जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के पहलेजा गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर पथराव करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मेहंदिया पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों महिलाएं मामले की दो नामजद एवं एक अप्राथमिकी अभियुक्त बताई जा रही हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक टीम का विरोध करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी की गई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 17 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर प्राथमिकी उन्होंने बताया कि ...