Jahanabad News: सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 17 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर प्राथमिकी
जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के मेहंदिया थाना क्षेत्र के पहलेजा गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर पथराव और विवाद के बाद मेहंदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा प्रशासनिक टीम के साथ झड़प और पथराव के आरोप में पुलिस ने 17 लोगों को नामजद करते हुए करीब 50 से 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि पहलेजा गांव में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम एवं पुलिस पर पथराव तथा विवाद की स्थिति उत्पन्न करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मेहंदिया थाना कांड संख्या 196/24 दर्ज की गई है।
अधिकारी की जानकारी प्राथमिकी में 17 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.