जहानाबाद, जुलाई 22 -- Jahanabad News: डीएम-एसपी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था व उसके बेहतर तरीके से रख-रखाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम छिरिड वाई भूटिया एवं एसपी कोटा किरण कुमार ने बुधवार को संयुक्त रूप से जिले के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा, साफ-सफाई, रख-रखाव और समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, भवन की स्थिति, स्वच्छता तथा रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिय...