जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: निर्वाचक सूची की शुद्धता को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के तीनों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा निर्वाचक सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को मतदान केंद्रवार प्राप्त प्रपत्रों के निष्पादन की समीक्षा करने तथा शेष सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदान केंद्र स...