जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: कुछ लोगों को हुई आपत्ति तो शिकायत लेकर थाने पर आए युवक कल्पा थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, शराब से दूर रहने की दी नसीहत सबों ने शराब से दूर रहने का लिया है संकल्प, लेकिन मांग रहे रोजगार जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कभी नक्सल प्रभावित इलाका रहा कल्पा थाना क्षेत्र के सदासीचक गांव से एक अच्छी खबर आई है। इस गांव के कई जागरूक युवकों ने बुजुर्गों के साथ रायशुमारी कर शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू कराने का संकल्प लिया और इसे मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। शराब के अवैध धंधे में लिप्त रहने वालों के विरूद्ध युवकों ने मोर्चा खोल दिया है। करीब एक सप्ताह से अवैध धंधे को बंद कराने का दावा किया है। युवकों के उक्त निर्णय से अवैध धंधे में लिप्त रहने वाले कुछ घरों की महिलाओं को यह नागवार गुजरा।

पुलिस की बैठक...