जहानाबाद, नवम्बर 7 -- जहानाबाद सदर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी से डॉक्टर अनुपस्थित Jahanabad News: वरीय अधिकारियों के निर्देश का भी अवहेलना कर रहे चिकित्सक निज संवाददाता जहानाबाद स्वास्थ्य विभाग के सचिव द्वारा दीपावली और छठ पर्व पर अस्पताल को अलर्ट मोड में रखने का आदेश दिया गया है। लेकिन जहानाबाद सदर अस्पताल के चिकित्सक इस आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सदर अस्पताल में शनिवार को भी इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर गायब रहे। रोस्टर के अनुसार मॉर्निंग शिफ्ट में डॉ आफताब आलम पहुंचे किंतु उनके सहयोगी दूसरे डॉक्टर अनुपस्थित रहे। वहीं दो बजे के बाद वाली शिफ्ट में दोनों डॉक्टर अनुपस्थित हो गए। इसके बाद थोड़ी देर इमरजेंसी बिना डॉक्टर के ही चली। मरीज द्वारा हाय तौबा मचाए जाने पर डीएस चंद्रशेखर आजाद पहुंचकर इमरजेंसी की कमान संभाली। उन्होंने बताया डॉ अमर कुम...