जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। औलियाचक गांव के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में मृत युवक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हादसे में शामिल कार को जब्त कर चालक मो. फिरोज साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। विदित हो कि बुधवार को औलियाचक गांव के समीप तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में तिवारी बीघा निवासी बाइक सवार संजय कुमार की मौत हो गई थी, जबकि हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें सदर अस्पताल में प्रथमिक उपचार के पश्चात बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले को ट्रैफिक थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...