जहानाबाद, अगस्त 11 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर - डहरपुर रोड में दो दिनों पूर्व बाइक से गिर जाने के कारण घायल हुई एक महिला की मंगलवार की रात मौत हो गई। मृत महिला बबीता देवी 35 वर्ष) घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव की निवासी थीं। घटना के संबंध में उनके परिजनों ने बताया कि रविवार को उक्त महिला बाइक पर सवार होकर एकंगरसराय जा रही थी। इस दौरान डहरपुर - धामापुर के बीच दुर्घटनावश वह बाइक से गिर जाने के कारण बुरी तरह घायल हुई थीं। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पीएमसीएच भेजा गया था। एक दिन पूर्व वहां से वापस अपने घर चली आई थीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्टंट कर रहे बाइक सवार की ठोकर से घायल महिला ने दम तोड़ा पुनः उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में उ लाया लेकिन इलाज के ...