जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: पीएचसी रतनी में टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन रतनी, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी के प्रांगण में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। एडीएम राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में टीवी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बैठक का विवरण बैठक में एडीएम ने कहा कि हाउस टू हाउस स्क्रीनिंग संभावित टीबी मरीजों की पहचान और उन्हें डिफरेंशियल टीबी केयर, एक्स-रे एवं नैट टेस्ट के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी आशा जीविका दीदी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर कर टीबी स्क्रीनिंग का काम में तेजी लाएं। स्क्रीनिंग के दौरान संभ...