जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: पइन अतिक्रमण और भरे रहने से पानी का नहीं हो रहा था प्रवाह सड़क पर पानी भरे रहने से लोगों को आने जाने में हो रही थी परेशानी रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के श्रीबिगहा गांव के समीप पईन का अतिक्रमण और निकास नहीं रहने के कारण सड़क जल जमाव के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह नेहालपुर -शकूराबाद मुख्य सड़क मार्ग को गांव के समीप बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

ग्रामीणों का विरोध सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। जाम की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। जाम की सूचना मिलते ही शकूराबाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं डायल 112 की पुलिस दलबल के साथ जाम स्थल पहुंचे, और काफी समझाने बुझाने का...