जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के छतियाना स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में दंत जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 133 लोगों की दंत जांच किया गया। जांच के बाद कुछ लोगों को दवा, पेस्ट, लोशन आदि प्रदान किया गया। अन्य लोगों को उचित परामर्श दिया गया। कैंप का आयोजन रेफरल अस्पताल मखदुमपुर के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर प्रभावित चिकित्सा प्राधिकारी डॉ अनिल कुमार, दंत चिकित्सक डॉ रविंद्र कुमार, फार्मासिस्ट जय किशोर प्रसाद, पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...