जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- शिविर में योजनाओं और आवेदनों की समीक्षा Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय सहयोग सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को निरीक्षण करने एमएलसी अनिल शर्मा पहुंचे। शिविर में लगे सभी स्टॉल पर जाकर उन्होंने अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। शिविर में उपस्थित आम लोगों से भी उन्होंने पूछताछ की। अधिकारियों से पूछा गया कि शिविर में अब तक कितने लोगों का आवेदन आया और कितने का निष्पादन किया गया। खासकर जी राम जी, जीविका और राजस्व विभाग के काउंटर पर उन्होंने अधिक देर रुक कर जानकारी प्राप्त किया। राजस्व विभाग के काउंटर पर उन्होंने पूछा की सबसे अधिक शिकायत राजस्व विभाग से आती है। इसलिए लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन किया जाए। पीएम हर घर सूर्य योजना उन्होंने इसकी प्रगत...