Jahanabad News: शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र का उत्थान संभव
जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि भाजपा नेताओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर अरवल विधानसभा क्षेत्र के कई विद्यालयों की समस्याओं से अवगत करा शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया। पार्टी नेता राम विनय शर्मा एवं भास्कर कुमार ने शिक्षा को और सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीका से बेहतर बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिले में बहुत सारे उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन एवं भूमि के अभाव में मध्य विद्यालय में ही चल रहे हैं। जिससे मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए बिहार सरकार के द्वारा भवन निर्माण के लिए पर्याप्त राशि शिक्षा विभाग को उपलब्ध भी करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.