Jahanabad News: शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण
जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित सभी विद्यालयों में शुक्रवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर पैरेंट-टीचर मीटिंग का आयोजन कर अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण करना है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर निरंतर सीखने और मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने दुर्गा पूजा की छुट्टियों का सदुपयोग करने, किताबें पढ़ने और हॉलिडे होमवर्क समय पर पूरा करने की सलाह दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.