Jahanabad News: शांति और सौहार्द के साथ मनाएं चेहल्लुम का त्यौहार
जहानाबाद, अगस्त 2 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। चेहल्लुम पर्व को लेकर सदर थाना में थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में मुस्लिम एवं हिंदू समुदाय के जन प्रतिनिधि एवं अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि चेहल्लुम का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में सभी लोग मिलकर मनाएंगे। कहीं से किसी प्रकार की सूचना आती है तो थाना को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि जो रूट है उसी रूट के अनुसार ही ताजिया निकालना है एवं समय का पूरी तरह से ध्यान रखना है। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि चेहल्लुम के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा एवं सभी चौक चौराहे पर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ara News: चेहल्लुम को ले सहार में शांति समिति की बैठक बैठक में सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.