Jahanabad News: शहीद विजय यादव का 17वां शहादत दिवस धूमधाम से मना
जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। अरवल के वलीदाद में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता शहीद विजय यादव का 17वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा में जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक रविंद्र सिंह और पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। वक्ताओं ने शहीद विजय यादव को दबे-कुचलों की आवाज और समाज विकास के लिए समर्पित जनप्रिय नेता बताया। सांसद सुरेंद्र यादव ने मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और छात्रों से संघर्ष करने की अपील की। इस दौरान 1,000 छात्र-छात्राओं को कॉपी, कलम और किताबें बांटी गईं। गायक राजा मंडल और सलोनी कुमारी के देशभक्ति गीतों ने माहौल भावुक कर दिया। फोटो- 03 सितम्बर अरवल- 37 कैप्शन- अरवल के बलिदाद में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता शहीद विजय यादव के शहादत दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.