Jahanabad News: शहवाजपुर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर समरसेबल और मोटर की चोरी
जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता कल्पा थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े घर को अपना निशाना बनाते हुए समरसेबल, पाइप और मोटर की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़िता उषा देवी ने कल्पा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि वह वर्तमान में अपने मायके चगोडी में रह रही हैं। जब वह अपने शहवाजपुर स्थित घर पहुंचीं, तो देखा कि घर में लगा समरसेबल, मोटर और पाइप गायब थे। चोरों ने पाइप को तोड़कर वहीं छोड़ दिया था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर कल्पा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.