Jahanabad News: शहर में जल-जमाव से निपटने को विशेष रणनीति, डीएम ने दिए 15 दिनों में नालों की सफाई के निर्देश
जहानाबाद, जुलाई 23 -- Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने और जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए गुरुवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सख्त निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नालों की उड़ाही (गाद सफाई) के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और आगामी 10 से 15 दिनों में काम पूरा किया जाए।
जल निकासी के उपाय डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन इलाकों में वर्तमान में पानी भरा हुआ है, वहाँ सक्शन और पंपिंग मशीनों के ज़रिए त्वरित जल निकासी कराई जाए। इसके अलावा, नालों और सड़कों के किनारे बने अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने का आदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी को प्राथमिकता के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.