Jahanabad News: शहर में चोरों का आतंक, चार दुकानों के एसी और बिजली के तार काटे
जहानाबाद, अगस्त 24 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है। रविवार की रात सदर अस्पताल के समीप संचालित चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के बाहर लगे बिजली और एसी के तार काट लिए। एक दुकान से गैस सिलेंडर भी चोर अपने साथ ले गए। सोमवार की सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन लोगों ने सदर थाने को इसकी सूचना दी। दुकानदारों का कहना है कि रात के समय इलाके में पुलिस गश्त प्रभावी नहीं होने के कारण चोरों का मनोबल बढ़ गया है। चोरी की छोटी ,- छोटी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे व्यवसायियों में भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति भी चोरी की घटनाओं का एक कारण है। नशे के आदी युवक अपनी लत पूरी करने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों से चोरी कर रहे हैं।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.