जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। शहर तेलपा पैक्स में कार्यरत पैक्स अध्यक्ष के पुत्र को प्रबंधक पद से हटाकर आदर्श सेवा नियमावली के तहत नए प्रबंधक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-सहायक निबंधक, सहयोग समितियां, अरवल द्वारा शहर तेलपा पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति को पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में दिए गए निर्देश के बावजूद 20 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पैक्स अध्यक्ष के पुत्र को नियमानुकूल प्रबंधक पद से हटाने तथा पैक्स कर्मियों के लिए आदर्श सेवा नियमावली के तहत नए प्रबंधक के चयन की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पत्र के माध्यम से पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंध...