जहानाबाद, जुलाई 27 -- Jahanabad News: विशेष स्वच्छता अभियान एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश नगर परिषद क्षेत्र की स्वच्छता एवं स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज कार्यों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता।

स्वच्छता की समीक्षा बैठक कलेट्रेट के सभा कक्ष में सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था एवं स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज योजना की समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ, कचरा-मुक्त एवं जल-जमाव से मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देशित किया कि नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत ऐसे ...