Jahanabad News: शव जलाकर लौट रहे तीन ग्रामीणों को बुलेट ने मारी टक्कर, पांच लोग घायल
जहानाबाद, सितम्बर 28 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता किंजर थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर सरकारी अस्पताल के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पियरपूरा थाना क्षेत्र के जिनपुरा गांव के लोग मिर्जापुर स्थित पुनपुन नदी घाट पर एक अंतिम संस्कार में गए थे। वहां से लौटते समय जब ग्रामीण किंजर पुनपुन पक्का सीढ़ी घाट पर स्नान कर वापस जा रहे थे, तभी जहानाबाद की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक बुलेट ने तीन ग्रामीणों को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट सवार दो युवकों सहित कुल पांच लोग लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने सभी को किंजर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में गंभीर रूप से जख्मी बुलेट सवार मिथिलेश राम और सुनील राम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.