जहानाबाद, जुलाई 28 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस दबिश से बचने के लिए पाली थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी मनती देवी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि महिला उत्पाद अधिनियम से संबंधित मामले में आरोपित थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई और दबाव के कारण आरोपित महिला ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पुलिस की दबिश से फरार शराब कांड का आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...