Jahanabad News: शराब बिक्री के मामले में एक महिला समेत पांच फरार आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। काको पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब बिक्री के एक पुराने मामले में फरार चल रहे एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर काको महादलित टोला में छापेमारी की गई। इस दौरान पूर्व से दर्ज शराब बिक्री के मामले में नामजद आरोपी राजबल्लभ मांझी, सनीचर मांझी, धर्मेंद्र मांझी, विरजू मांझी तथा एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध काको थाना में अवैध शराब की बिक्री के आरोप में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: शराब बिक्री के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.