Jahanabad News: शराब बनाने की दो भट्ठी तोड़ी, 1535 किलो जावा महुआ किया नष्ट
जहानाबाद, जुलाई 19 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग एवं विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा अलग- अलग जगहों पर छापेमारी की गई। शनिवार की देर रात तक हुई छापेमारी में अंग्रेजी और महुआ शराब के अलावा बियर की बोतलें और शराब बनाने के उपकरण जप्त किए गए। धंधेबाजों के द्वारा बनाई गई दो भट्ठी भी तोड़ी गई। 1535 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया है। वहीं 111 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। महुआ शराब की बिक्री करने के मामले में रवि कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.