Jahanabad News: शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 24 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको और भेलाबर थाना की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि वाहन जांच और गश्ती के दौरान अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के सोनभद्र गांव निवासी पंकज कुमार को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। वहीं, भेलाबर थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि जेतीबारा गांव निवासी हरेंद्र कुमार को भी शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों की चिकित्सीय जांच कराने के बाद उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.