Jahanabad News: शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जहानाबाद, नवम्बर 6 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के रूपा बीघा गांव में शराब पीकर नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को हुलासगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रूपा बीघा गांव निवासी बृजेश यादव के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रूपा बीघा गांव में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा है। नशे की हालत में उसके हंगामा करने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल गांव पहुंची और मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब के सेवन और उससे उत्पन्न होने वाली अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.