जहानाबाद, अगस्त 8 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काको थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान शराब के नशे में झूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान काजीसराय निवासी उज्ज्वल कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस ने उसे रोककर जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...