जहानाबाद, नवम्बर 5 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता । पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शराब के सेवन एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में झूमते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान अलगना गांव निवासी गौरव कुमार तथा औलियाचक गांव निवासी रविरंजन कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। इसके बाद जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...