Jahanabad News: शराब के नशे में एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जहानाबाद, जुलाई 28 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली थाना की पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने मुकेश कुमार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.