जहानाबाद, अगस्त 10 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। सोमवार को आधिकारिक पुष्टि की गई है। बताया गया है कि कड़ौना और मखदुमपुर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों को पकड़ा। दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। खबर के अनुसार रविवार को कड़ौना थाने की पुलिस ने मूठेर गांव के रहने वाले बखोरी चौधरी और मखदुमपुर थाने की पुलिस ने सोलहंडा गांव के निवासी राम विनय मांझी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कतरीसराय में शराब के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...