Jahanabad News: शराब कारोबारियों समेत पांच गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको और पाली थाना की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर शराब कारोबार से जुड़े मामले में ज़हरबीघा निवासी विजय मांझी एवं नदियामा निवासी सुमित मांझी को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध पूर्व से शराब कारोबार से संबंधित मामला दर्ज था। वहीं, पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि उत्तरसेरथू गांव में छापेमारी कर कुर्की वारंटी गुड्डू सपेरा को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब के नशे में लटनपट्टी निवासी शिव प्रसाद और बोधी बीघा निवासी विजय पासवान को भी गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.