जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को प्रखंड के बराबर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। पूर्णिमा सुबह 9:40 तक था। सोमवारी के साथ शरद पूर्णिमा होने के कारण सुबह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। पूर्णिमा के कारण बहुत से लोग सत्यनारायण पूजा भी करवा रहे थे। पूर्णिमा को देखते हुए बराबर थाने की पुलिस भी सक्रिय थी। भक्त लोग पंक्तिबध तरीके से बाबा सिद्धनाथ पर जल अर्पण कर रहे थे। मंदिर प्रबंधन समिति के लोग भी व्यवस्था में लगे हुए थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: शरद पूर्णिमा पर शिवालयों में जलार्पण को भीड़ प्रबंधन समिति के लोगों ने बताया कि कम से कम 8 से 10 हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...