Jahanabad News: शरद पूर्णिमा पर आयोजित अखंड कीर्तन का समारोह पूर्वक समापन
जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के अमैन मे आयोजित अखंड कीर्तन का समारोह पूर्वक समापन किया गया। गांव के देवी स्थान प्रांगण में 24 घंटे के अखंड कीर्तन में हरे राम हरे कृष्ण के नाम के अनवरत उच्चारण से आसपास का पूरा माहौल भक्तिमय रहा। ग्रामीण भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। दिव्यांशु द्विवेदी के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से शुरू हुआ अखंड कीर्तन में जजमान की भूमिका में सहजानंद शामिल रहे। वही कार्यक्रम के सफल संचालन में दयानंद, अशोक कुमार ,राम लड्डू शर्मा ,आलोक कुमार, राहुल कुमार, सत्येंद्र समेत सभी ग्रामीण लोग शामिल रहे। फोटो-26 अक्टूबर जेहाना- 17 कैप्शन- सदर प्रखंड के अमैन गांव में सोमवार को आयोजित अखंड कीर्तन में शामिल श्रद्धालु। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पाथरोल कालीधाम में शरद पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.