जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के तहत प्रतिदिन दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के मुख्य द्वार पर मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया जा रहा है। शिक्षक और कर्मचारी काला फीता लगाकर भी काम कर रहे हैं। यह आंदोलन 16 अक्टूबर तक जारी रहेगा। एसएन सिन्हा कॉलेज के मुख्य द्वार पर आयोजित प्रदर्शन में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, सचिव डॉ. हर्ष वर्धन, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार एवं प्रक्षेत्रीय नेता संजय कुमार ने कहा कि प्रस्तावित अधिनियम से विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित होने और प्रशासनिक नियंत्रण सरकार के हाथों में केंद्रित होने की आशंका है। यह...