जहानाबाद, सितम्बर 16 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर करपी और बंसी प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, कल-कारखानों, मोटर गैराज, आरा मिल और दुकानों में साफ-सफाई व सजावट का काम शुरू हो गया है। वाहन मालिक और चालक भी अपने वाहनों की सफाई और सजावट में जुटे हैं। कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की तैयारी की जा रही है। सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में भी मशीनरी व उपकरणों की पूजा की तैयारी चल रही है। विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। लोगों का मानना है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कार्यों में सफलता, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: विश्वकर्मा पूजा को लेकर जिले में उत्साह, प्...