Jahanabad News: विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के मामलों का होगा निपटारा
जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। 18 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत की सफलता को लेकर प्राधिकार के जिला सचिव ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधिज्ञ संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष राम लड्डू प्रसाद एवं अधिवक्तागण राकेश कुमार शर्मा, अमरेश कुमार, आशुतोष कुमार, धीरज कुमार आदि शामिल रहे। बैठक में धारा 138 चेक बाउंस, एनआई एक्ट मामले में नए प्रावधानों और नियमों के तहत लंबित मामलों के त्वरित और आपसी सहमति सुलह के आधार पर निपटारे पर कराने को लेकर जोर दिया गया। चेक बाउंस से संबंधित जो न्यायालय में मामले लंबित है। और वैसे मामले जो अभी न्यायालय तक नहीं पहुंचे हैं प्रि लिटिगेशन से संबंधित हैं, भी इस लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.