Jahanabad News: विधायक ने किया किंजर अस्पताल का किया निरीक्षण
जहानाबाद, अगस्त 23 -- Jahanabad News: किंजर, निज संवाददाता। स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा ने किंजर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने ओपीडी पंजी, उपस्थिति, चिकित्सा उपस्थिति पंजी आदि का संधारण किया। हालांकि रविवार होने के कारण आज ओपीडी बंद था। लेकिन उपस्थित जन समूहों ने अपने विधायक से इस अस्पताल में वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार की तरह एक और एमबीबीएस चिकित्सक की मांग की। लोगों ने कहा कि, उक्त चिकित्सक की तरह एक और चिकित्सक की अस्पताल में स्थापना होने के बाद इस अस्पताल में ओपीडी पेशेंट और ज्यादा लाभान्वित होंगे। एमबीबीएस चिकित्सक सप्ताह में दो दिन ही आते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि अस्पताल में चिकित्सीय संसाधन की भी घोर कमी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.