जहानाबाद, सितम्बर 30 -- Jahanabad News: घोसी, निज़ संवाददाता घोसी प्रखण्ड संसाधन केंद्र में बुधवार की दोपहर मशाल-2026 कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. अफाक अंसारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड के शारीरिक शिक्षक, नामित शिक्षक तथा आईसीटी लैब ऑपरेटर सहित सम्बंधित कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय स्तर से खेल प्रतिभाओं की पहचान करने, उन्हें प्रतियोगिताओ के लिए तैयार करने तथा निर्धारित पोर्टल पर खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने से सम्बंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने अंडर-14,अंडर-17, एवं अंडर -19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक तैयारी करने पर जोर दिया।

पंजीकरण की तिथियाँ...